Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessCorporate Corporate

ट्रैवल एजेंट नहीं बेचेंगे जेट के टिकट

नई दिल्ली. बुंकिंग पर मिलने वाले कमीशन के खत्म किए जाने के विरोध में ट्रेवल एजेंटों ने जेट एयरवेज के टिकटों को न बेचने का फैसला किया है। यह पहला मौका है जब ट्रैवल एजेंटों की सभी एसोसिएशनों ने एक साथ इस तरह का फैसला लिया है।

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रज्जी राय ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि जेट एयर ने बुकिंग करने पर मिलने वाले 5 फीसदी के कमीशन खत्म कर दिया था। जिसको दोबारा से देने की मांग हम कर रहे हैं।

इस साल 1 नवंबर से सभी विमानन कंपनियों ने टिकट दरों को कम करने के लिए एजेंटों को बुकिंग पर मिलने वाला 5 फीसदी का कमीशन देना बंद कर दिया था। इस संवाददाता सम्मेलन में ट्रैवल एजेंटो की सभी एसोसिएशन जैसे टीएएआई, टीएएफआई, आईएएआई, आईएटीओ, एडीटीओआई और ईटीएए की प्रतिनिधि शामिल थे।

राय ने बताया कि बुकिंग नहीं करने का फैसला जेट एयरवेज और जेट लाइट की सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लागू होगा। कंपनी द्वारा एजेंटो को पांच फीसदी का कमीशन देने के बाद ही उनके टिकटों की बुकिंग शुरू की जायेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: