Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

अरोड़ा ने जारी किया संकल्प पत्र

जयपुर. मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजीव अरोड़ा ने सोमवार को अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। इसके अलावा अरोड़ा ने कई क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और जनसंपर्क किया।

अरोड़ा ने सोमवार शाम जारी किए संकल्प पत्र में कच्ची बस्तियों का नियमन, रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास, सफाई, पानी, सुरक्षा और विश्वविद्यालयों में चुनाव कराने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र इसलिए जारी किया गया है ताकि क्षेत्र के लोग यह जान सकें कि उनके चुनाव जीतने का मकसद क्या है। उन्होंने कहा कि इन सब कामों व जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे क्षेत्र में जगह-जगह जनसमस्या निदान केंद्र खोलेंगे ताकि लोगों की समस्या उनके घर के आसपास ही सुनी जा सके और उसका समाधान हो सके।

अरोड़ा ने सोमवार को जयपुर आए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके कार्यक्रम के दौरान मुलाकात भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अरोड़ा का चुनाव प्रचार करती वहां पहुंची। शाम को राजीव अरोड़ा ने गौतम नगर, वाल्मीकि कॉलोनी, गांधी नगर शॉपिंग सेंटर सहित कई इलाकों में जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जेडीए शॉपिंग सेंटर गांधी नगर में सभा को संबोधित किया। बजाज नगर में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने राजीव अरोड़ा के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: