Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

हजार नए शिक्षा संस्थान खुलेंगे

हनुमानगढ़/जयपुर. प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने शिक्षा के विकास पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा की बुनियाद पर ही सही विकास हो सकता है। उन्होंने आतंकवाद को देश की गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार इससे लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके लिए उन्होंने सभी दलों और नागरिकों का सहयोग मांगा। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में हनुमानगढ़ में जनसभा और जयपुर में बुद्धिजीवी वर्ग को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने शिक्षा के विकास के लिए जल्दी ही देश में 30 विश्वविद्यालय, 8 आईआईटी, 7 आईआईएम, 20 आईआईआईटी, 5 भारतीय विज्ञान संस्थान, 2 योजना और वास्तुशास्त्र के स्कूल, 10 एनआईटी और 1000 पॉलीटेक्निक स्कूल खोले जाएंगे।

भाजपा ने समाज को बांटा : प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस धर्म निरपेक्ष पार्टी है, जबकि कई ऐसी पार्टियां हैं जो देश को बांटने का काम करती हैं। राजस्थान में भाजपा सरकार ने समाज को बांटने का काम किया है। मांडल, सोजत, भीलवाड़ा, निम्बाहेड़ा और सीकर में जो घटनाएं हुई हैं वे इसके सबूत हैं।

वैश्विक मंदी के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र की आर्थिक नीतियों की वजह से ही भारत इस संकट का सामना कर पाया है। वर्ष 2008-09 में भी भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रहने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी तो सिंचाई के साधन बढ़ाए जाएंगे।

करार से मिलेगा करार : बहुचर्चित परमाणु करार का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में एक तरफ करीब पौने दो लाख किसान कृषि कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। अन्य लोगों को भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जब बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए यूपीए सरकार ने परमाणु करार किए तो भाजपा उसमें भी विरोध कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: