| ||||||||||||||||||||||
|
केरल. मुंबई में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर संदीप के शहादत पर केरल के मुख्यमंत्री ने शर्मनाक बयान देते हुए कहा है कि, अगर यह शहीद मेजर का घर ना होता तो कोई कुत्ता भी यहां नहीं आता, यह तो शहीद हुए हैं इसलिए आना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के घर जब केरल के मुख्यमंत्री पहुंचे तो शहीद के पिता ने कहा कि हम अपने बेटे पर राजनीति का साया नहीं पड़ने देंगे और पिता ने मुख्यमंत्री को घर में घुसने नही दिया। शहीद के पिता ने कहा अगर मुख्यमंत्री घर में घुसेंगे तो वह अपनी जान दे देंगे।
शहीद के पिता का इस तरह का व्यवहार केरल के मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंद को अपना अपमान दिखा इसपर गुस्सा होकर उन्होंने कहा यह घर शहीद मेजर संदीप का ना होता तो कोई कुत्ता भी यहां नहीं आता।
सीएम के इस शर्मनाक बयानबाजी के बाद लोगों में जबरदस्त क्रोध व्याप्त हो गया है। देश की सुरक्षा करते समय शहीद के उपर इस तरह के शर्मनाक बयानबाजी के बाद जब सीएम से माफी मांगने को कहा गया तो तुरंत ही सीएम साहब ने कहा नो... नो... ऐसा कभी नहीं हो सकता है।
एक तरफ मुंबई में हुए आतंकवादी घटनाओं के बाद जहां पर देश एकता के राग अलाप रहा है वहीं पर मुख्यमंत्री का इस तरह की बयानबाजी देना क्या उचित है? क्या इस तरह से शहीद का अपमान करना ठीक है? सीएम के बयान पर आपकी राय क्या है, हमें लिख भेजें...