Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

चेक पोस्टों पर चेक होंगे विदेशी पर्यटकों के दस्तावेज

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों पर परिवहन महकमे की नजर रहेगी। वे जिस भी चेक पोस्ट से होकर गुजरेंगे, वहां उनके दस्तावेज चेक होंगे। यदि दस्तावेज पर संदेह होता है तो मामला पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

देश में आतंकवाद की गतिविधियां बढ़ने के कारण केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश परिवहन विभाग को पत्र भेजकर विदेशी पर्यटकों के पर्यटन संबंधी दस्तावेज चेक कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि विदेशी पर्यटकों के दस्तावेज चेक पोस्टों पर अवश्य चेक किया जाए। चेकिंग के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि पर्यटकों को परेशानी नहीं हो। परिवहन विभाग ने इस निर्देश से प्रदेश के सभी 40 चेक पोस्टों के प्रभारियों को अवगत करा दिया है।

कहां-कहां हैं बार्डर चेक पोस्ट
राजस्थान व उत्तरप्रदेश से आने वाले पर्यटक मुरैना, चिरुला, पहाड़ीबंधा, मझगंवा (सतना), चाकघाट व हनुमना (रीवा) चेक पोस्ट से होकर गुजरते हैं। नागपुर से आने वाले मुल्ताई चेक पोस्ट व गुजरात से आने वाले पिटोल (झाबुआ) से होकर आते हैं।

यहां से आते हैं पर्यटक
मध्यप्रदेश की पुरा संपदा, वन्यजीव व खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल स्पेन, फ्रांस, ब्रिटेन, फिनलैंड, अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, इटली, इजराइल आदि देशों से नौ से दस लाख पर्यटक आते हैं।

ये हो सकती है परेशानी
विदेशों से आने वाले पर्यटकों की प्राथमिकता समय की होती है। बार-बार चेक पोस्ट पर व शहरों में पुलिस के रोके जाने से वे गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच सकेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: