|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. किला स्थित वर्धमान जैन मंदिर का मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है। मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बीते दिवस भारत सरकार, मप्र शासन, कमिश्नर, कलेक्टर ग्वालियर और सिंधिया स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है।
चिन्तामणि पाश्र्वनाथ स्वयंसेवी संघ के संस्थापक सदस्य जितेन्द्र कुमार जैन व संतश्री रत्न देव सूरी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें कहा है कि ग्वालियर किला स्थित वर्धमान जैन मंदिर के प्रवेश द्वार पर वर्धमान महावीर की पाषाण प्रतिमा अंकित है, इससे प्रमाण मिलता है कि यह स्थान जैन समाज श्वेताम्बर का है। अत: इस मंदिर का कब्जा जैन समाज को दिलाया जाए। याचिका की सुनवाई न्यायमूर्तिद्वय सुभाष संवत्सर और एसए नकवी ने की।
याचिका में प्रमुख सचिव आर्कीयोलोजिकल डिपार्टमेंट भारत सरकार, प्रमुख सचिव आर्कीयोलोजिकल डिपार्टमेंट मप्र, कमिश्नर ग्वालियर संभाग, कलेक्टर ग्वालियर और प्रिंसीपल सिंधिया स्कूल ग्वालियर को पार्टी बनाया है। स्मरण रहे कि इस मंदिर को लेकर बीते दिनों जैन समाज के लोगों ने आंदोलन भी किया था।