|
News
International International बैंकाक. पिछले कई महीनों से सरकार के खिलाफ चल रहे लगातार विरोध-प्रदर्शन के बाद अदालत ने थाईलैंड सरकार को बर्खास्त कर दिया है। सांविधानिक अदालत ने सत्तारूढ़ गठबंधन के दो दलों को बर्खास्त करते हुए प्रधानमंत्री सहित उनकी पार्टी के नेताओं पर राजनीति में हिस्सा लेने से 5 साल के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया है।
अदालत के प्रमुख चाट चालावरन ने कहा है कि इस फैसले के बाद थाइलैंड में एक राजनीतिक स्तर कायम होगा। जानकारी के अनुसार अभी तक थाइलैंड के प्रधानमंत्री सोमचाई वोंगसावत थे लेकिन अब इनकी सरकार गिर गई है।
गौरतलब है कि थाइलैंड सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने वहां के दो प्रमुख हवाई अड्डों पर कब्जा भी कर लिया था लेकिन अब वहां की सरकार के चले जाने से कब्जा हटने की आश जग गई है।