|
नई दिल्ली. भारत ने आज इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि मुंबई हमले में विदेशी हाथ होने की आशंका के बाद भी व पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने पर विचार नहीं किया जा रहा है। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने दिया। मुखर्जी ने पत्रकारों को बताया कि मुंबई में जो हमला हुआ उसमें पाकिस्तान मूल के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोयब का हाथ है।
जांच के बाद यह बात सामने आ रही है कि मुंबई में हुए हमले में पाकिस्तान मूल के लश्कर-ए-तोएबा संगठना का हाथ है। इसके बाद पाकिस्तान ने मुंबई धमाकों की जांच उच्चस्तरीय जांच का प्रस्ताव रखा है।