Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

‘विकास ठप, भ्रष्टाचार भारी’

बिजयनगर. दौसा सांसद सचिन पायलट व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभा ठाकुर ने कांग्रेस को सभी जाति-धर्र्मो की पार्टी बताते हुए अपना पुराना नारा दोहराया है-‘जात पर न पांत पर, मुहर लगाओ हाथ पर’।

सचिन पायलट सोमवार को यहां मोती मार्केट के बाहर महावीर बाजार में मसूदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार ने विकास में नहीं, भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बनाया है। सभा में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेरसिंह सूरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस भूमि अवाप्ति के बदले हरियाणा की तर्ज पर लाभ दिलाने का प्रयास करेगी। सभा के दौरान तीनों वक्ताओं ने आतंकवाद के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी।

‘कांग्रेस उम्मीदों पर उतरी खरी’
नसीराबाद. लोकसभा सांसद सचिन पायलट और राज्यसभा सांसद प्रभा ठाकुर ने प्रतिद्वंद्वी दलों पर बौखलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस को जनता इसलिए सत्ता सौंपती है कि कांग्रेस उम्मीदों पर सदैव खरी उतरी है। दोनों नेता सोमवार को नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्रसिंह गुर्जर के सर्मथन में आयोजित आमसभा में बोल रहे थे।

पैदल पार किया रेलवे फाटक : सांसद सचिन पायलट नसीराबाद से दो किलोमीटर दूर अस्थाई हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर से उतरकर नसीराबाद में आमसभा में आ रहे थे तब रेलवे फाटक बंद मिली। वापसी में भी यह बंद थी। देर होने के कारण रेलवे फाटक उन्होंने दौड़कर पार की तथा फाटक के दूसरी ओर खड़ी पुलिस जीप में बैठकर हैलीपेड पहुंचे। कार पुलिस जीप से टकराई
हैलीकॉप्टर से उतरकर सभास्थल पर जाते वक्त समय का अभाव बताते हुए सांसद पायलट ने खुद स्टेयरिंग संभाली। सभास्थल पर मंच के पीछे पायलट ने कार पुलिस की जीप के आगे खड़ी करने का प्रयास किया इस दौरान कार जीप के बम्पर से टकरा गई। इस पर पायलट ने कारमालिक से क्षमा मांगी और महेन्द्र गुर्जर को वाहन मरम्मत का खर्च देने को कहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: