Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

निजी स्कूलों में नहीं रहेंगे पेपर

अजमेर. जो प्राइवेट स्कूल बोर्ड परीक्षा के सेंटर नहीं हैं, उन स्कूलों में माध्यमिक शिक्षा विभाग की समान जिला परीक्षा समिति अर्धवार्षिक परीक्षा के पेपर नहीं रखेगी। प्राइवेट स्कूलों को रोजाना अपने नजदीकी सरकारी स्कूल से परचे प्राप्त करने होंगे।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई विशेष बैठक में शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा मधु सोरल ने निर्देश दिए कि जिन प्राइवेट स्कूलों को अब तक बोर्ड परीक्षा सेंटर बनाने की अनुमति नहीं है उनमें पेपर भी नहीं रखे जाएंगे।

इस व्यवस्था के लिए समान जिला परीक्षा समिति ने प्राइवेट स्कूलों को विकल्प पत्र दिए हैं। जिनमें स्कूल को अपने नजदीकी एवं सुविधाजनक सरकारी स्कूलों के नाम देने होंगे। ऐसी प्राइवेट स्कूलों को रोजाना नजदीकी सरकारी स्कूलों से ही पेपर लेने होंगे।

जिला समान परीक्षा समिति माध्यमिक शिक्षा के संयोजक पुरुषोत्तम तंवर ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों को पेपर वितरण के पहले यह जानकारी देने होगी। सूचना देने में देरी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

थानों को लेकर असमंजस
माध्यमिक शिक्षा कक्षाओं की अर्धवार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र नजदीकी पुलिस थाने में रखने को लेकर सरकारी स्कूलों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चार साल पहले तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी महेशचंद गोयल के निर्देश पर प्रारंभ इस व्यवस्था में इस बार अड़चन यह है कि पुलिस विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। चुनावी व्यस्तता के चलते ही शिक्षा महकमे ने फिलहाल एसपी से अनुमति भी नहीं ली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: