Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

आमिर-करीना के गीत गाएंगे ऐश-अभि

मुंबई. मणिरत्नम की बंद हो चुकी फिल्म ‘लाजो’ के जो गीत आमिर-करीना नहीं गा सके, वह अब मणि की ही फिल्म ‘रावण’ में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन गाएंगे। दरअसल, इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान तैयार कर रहे हैं और उन्होंने ‘लाजो’ का संगीत भी तैयार किया। ‘लाजो’ बंद होने के बाद रहमान ने उन गीतों को किसी भी फिल्म में इस्तेमाल नहीं किया लेकिन ‘रावण’ का संगीत तैयार करने के दौरान उन्होंने इसका इस्तेमाल किया। चूंकि ये दोनों फिल्म मणिरत्नम की ही हैं, इसलिए उन्होंने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। इस बारे पूछने पर रहमान ने कहा, ‘दरअसल ‘लाजो’ के कुछ गीत बहुत ही बढ़िया बन गए थे।

मैंने सोचा कि फिल्म बंद होने के बाद इनका इस्तेमाल न करना ठीक नहीं होगा। इसलिए मैंने ‘रावण’ में इनका इस्तेमाल किया। इंडस्ट्री में ऐसा अक्सर होता है। वैसे इससे पहले मैं इन गीतों को ‘गजिनी’ में भी लेना चाहता था पर आमिर खान नहीं माने और मैंने उसका अलग संगीत तैयार किया।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: