|
News
International International शिकागो. अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि पद संभालने के 16 महीनों के भीतर इराक से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुला लिया जाएगा। ओबामा ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के शीर्ष पदों पर आसीन होने वाले कुछ लोगों के नामों की घोषणा करने के बाद कहा कि १६ महीनों के अंदर इराक से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुला लिया जाएगा, लेकिन इससे पहले वहां तैनात सैन्य कमांडरों से सलाह की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि यह अवधि पर्याप्त समय है लेकिन मैं इस बारे में सैन्य कमांडरों से भी विचार विमर्श करूंगा।