|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
देवआनंद ने सितारा बनने के लिए मुंबई में बहुत कोशिशें की हैं। मुंबई में हालिया आतंकवादी हमलों के बाद जब देव साहब से यहां से जुड़ी यादों के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि एक समय में वह ताज के बाहर खड़े होकर सोचते थे कि ताज में अपने पैसों से चाय पिएंगे। बाद में उन्होंने अपनी एक फिल्म की शूटिंग ताज के बाहर की।
देव साहब याद करते हैं कि उन्होंने यहां कई शानदार पार्टियां दी हैं, यह हमेशा से उनका पसंदीदा होटल रहा है। उन्हें याद है कि मुंबई आने के बाद वह पहली बार ताज और गेटवे ऑफ इंडिया देखकर निहाल हो गए थे।
वह याद करते हैं कि फिल्म ‘प्राइममिनिस्टर’ की शूटिंग के दौरान ताज के सामने एक गाना फिल्माया गया था। जब गाने की शूटिंग पूरी हुई तो उनकी आंखों में आंसू थे।
यह फिल्म की वजह से नहीं बल्कि ताज के स्टाफ से मिले शानदार सहयोग की वहज से था, उन लोगों ने इसके लिए कई तब्दीलियां कीं। आतंकी हमले को दुर्भाग्य मानते हुए देव साहब सब लोगों से मिलकर प्रयास करने की बात पर जोर देते हैं।