|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
कभी न रुकने और हारने वाले शहर मुंबई में हमले के बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर तकिए के नीचे पिस्तौल रखकर सोने की बात लिखी थी। उनका कहना है कि अब लेकिन इसकी असल तस्वीर कुछ और ही थी। दरअसल लोगों को गलतफहमी हो गई थी जिसपर अब बच्चन साहब को स्थिति साफ करना पड़ रही है।
उनका कहना है कि ‘मीडिया ने पिस्तौल वाली बात लिखकर मेरे डरे होने की बात कही है जबकि यह मुद्दा बिलकुल अलग है।’ उन्हें अफसोस है कि उनके विचारों को सही तरीके से न रखते हुए गलत अंदाज में पेश किया गया।
बिगबी का कहना है कि मैं तो चाहता हूं कि आम लोगों के साथ मिलकर दुश्मनों के खिलाफ खड़ा हो सकूं। इस काम में मैं सबसे आगे रहना चाहूंगा। बिग बी इस बात का सही रुख पेश न करने की वजह से मीडिया से परेशान हैं। वैसे भी पिस्तौल रखकर सोने का मतलब है कि उनका पुलिस और प्रशासन से भरोसा उठ गया है।
मीडिया वालों का मतलब था कि अब मैं अपनी सुरक्षा खुद ही करूंगा, जबकि मेरा लिखने का आशय कुछ और ही था। इस हादसे से दुखी बच्चन साहब ने अपने कई प्रोग्राम्स और मीटिंग रद्द कर दी हैं।