Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

रितिक और ऐश्वर्या राय की फिर बनेगी जोड़ी

रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को लोगों ने दोनों बार दो रूपों में बेहद पसंद किया है। तीसरी बार संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट में साथ दिखने वाले दोनों कलाकार इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार ही नहीं संजय और दर्शकों के लिए भी यह खबर खुश कर देने वाली है। दरअसल इससे पहले साथ आईं रितिक-ऐश की दोनों फिल्में हिट रहीं थीं। रितिक-ऐश्वर्या जब भी सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ आए तो इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की खूब चर्चा रही।

‘धूम 2’ के साथ ही आशुतोष गोवारीकर की ‘जोधा अकबर’ में भी इनके काम को काफी सराहा गया। याद रहे कि मुगल शासक के शासन और व्यक्तिगत जीवन को दिखाती ‘जोधा..’ और ‘धूम 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छे रहे थे। रितिक के साथ दोबारा जोड़ी बनाने पर पूर्व विश्व सुंदरी का कहना है कि अब एक बार फिर संजय के निर्देशन में साथ आने पर ऐश्वर्या को काफी उम्मीदें हैं। उन्हें लगता है कि ऐश-रितिक बॉलीवुड की पसंद की जाने वाली जोड़ी बन चुके हैं, दर्शक और फैंस के बीच उन्हें पसंद किया जाता है।

ऐश का कहना है कि इसके लिए हम फिल्ममेकर्स और फैंस के बेहद शुक्रगुजार हैं। सिर्फ दर्शक ही नहीं ऐश तो रितिक की भी तारीफ करते थकती नहीं हैं, उनका कहना है कि रितिक से अच्छा सहकलाकार नहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: