Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

मैक्सिम के कवर पर जिया के हॉट पोज

जिया खान एक बार फिर फॉर्म में हैं, इसी महीने उनकी फिल्म ‘गजनी’ रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे भी पहले मैक्सिम मैग्जीन ने दिसंबर के अपने भारतीय इश्यू के लिए उन्हें चुना है। यानी सर्दी के मौसम में जिया के हॉट पोज कद्रदानों को जरूर पसंद आने वाले हैं।

कु छ लोगों का कहना है कि बॉलीवुड की इस कम उम्र की अदाकारा ने अब तक के अपने सबसे हॉट पोज दिए हैं। मैक्सिम इंडिया के एडिटर अनूप कुट्टी का इस बारे में कहना है कि हमें कई रीडर्स से जिया को छापने की गुजारिश आ रही थी।

वैसे भी ‘गजनी’ की रिलीज और क्रिस्मस के नजदीक होने के चलते रीडर्स के लिए इससे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता था। अनूप को उम्मीद है कि इस फोटो शूट से जिया के कद्रदानों की संख्या बढ़ेगी ही।

जिया की यह आकर्षक तस्वीरें मशहूर फोटोग्राफर आर बर्मन ने ली हैं। इस पूरे मसले पर जिया का कहना है कि वह खुद को साधारण लड़की की तरह ही लेती हैं लेकिन इस तरह के शूट्स में बर्मन ने उन्हें काफी कंफर्टेबल रखा, इसलिए इन्हें करने में दिक्कत नहीं आई।

मैक्सिम ने जिया को तो कवर पर लिया है, साथ ही सेक्सिएस्ट जगहों और चीजों को ‘सेक्सिएस्ट एवरीथिंग ऑफ 2008’ के नाम से शामिल किया है। इसमें फोन, लैपटॉप, वीजे और ट्रैवल डेस्टिनेशन शामिल हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: