Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessCorporate Corporate

अनिल अंबानी सबसे प्रसन्नचित व्यवसायी

नई दिल्ली. वैश्विक बाजार अनुसंधान संस्थान ‘साईनेट’ द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार ‘अनिल धीरूभाई अंबानी समूह’ (एडीए ग्रुप) के अध्यक्ष अनिल अंबानी विश्व के सर्वाधिक प्रसन्नचित व्यवसायी हैं। इस सर्वेक्षण सूची में रत्न टाटा दूसरे स्थान पर हैं और अनिल अंबानी के बड़े भाई मुकेश अंबानी तीसरे स्थान पर हैं। स्वास्थ्य पत्रिका के लिए किए गए इस सर्वेक्षण में अनिल अंबानी को 47 प्रतिशत वोट, रत्न टाटा को 36 प्रतिशत, जबकि मुकेश अंबानी को 35 प्रतिशत वोट मिले हैं।

सबसे स्वस्थ व्यवसायियों में भी अनिल सर्वोपरि :

यही नहीं एक अन्य वर्ग ‘कि भारत में सर्वाधिक स्वस्थ व्यवसायी कौन है।’ इसमें भी अनिल अंबानी को सबसे ज्यादा 53 प्रतिशत वोट मिले और वह भारत के सबसे स्वस्थ व्यवसायी भी हैं। अनिल के बड़े भाई मुकेश को इस वर्ग में 40 प्रतिशत वोट मिले उन्हें सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया है, जबकि रत्न टाटा 46 प्रतिशत वोट के साथ इस वर्ग में भी दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

माइक्रो सॉफ्ट के संस्थापक व मालिक बिल गेट्स व वॉरेन बफे को विश्व में सर्वाधिक प्रभावशाली व्यवसायी होने का गौरव प्राप्त हुआ। इसके अलावा आदित्य बिरला जिनका देहांत 1983 में हो गया था उनको भी विश्व के सबसे स्वस्थ उद्यमी का दर्जा दिया गया। इस सर्वे में भारत के 8 शहरों के 25 से 45 आयुवर्ग के लोगों ने अपने मत दिए। सूची में सूधा मूर्थी व एकता कपूर केवल दो महिलाएं ही 20 सर्वाधिक स्वस्थ उद्यमियों की सूची में शामिल किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: