Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, चार गंभीर

रोहतक. गांव बसंतपुर में आपसी झगड़े में एक फौजी ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने फौजी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर 20 जिंदा गोलियां व छह गोली के खोल बरामद किए हैं। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

गांव के धर्मपाल तथा राजमल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह राजमल के पुत्र बिजेंद्र प्लाट में हैरो लेने गया था जहां उसका धर्मपाल के पुत्र फूलकुमार से झगड़ा हो गया। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत करा दिया लेकिन जब बिजेंद्र घर पहुंचा तो फरसे व जेलियों से लैस दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर हमला कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद धर्मपाल के पुत्र फौजी तेजबीर बंदूक लेकर वहां पहुंचा और गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी में बिजेंद्र की मौके पर मौत हो गई जबकि राजमल, रामकंवार, उसकी पत्नी बबीता व बिजेंद्र की पत्नी पुष्पा घायल हो गई। इसके अलावा धर्मपाल पक्ष के कई लोगों को भी चोटें आई।

पुलिस ने रामकंवार के बयान पर फूल कुमार, तेजबीर, मिसरो देवी, धर्मपाल, मंजू, सुमन के खिलाफ केस दर्ज कर फूल व तेजबीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: