Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

विश्व विकलांग दिवस : प्रदेश में चार नई योजनाएं जल्द होंगी लागू

राजधानी हरियाणा. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्कूल जाने में असमर्थ विकलांग बच्चों को प्रति माह 300 रुपए वित्तीय मदद देने सहित इनसे संबंधित चार नई योजनाओं को शीघ्र क्रियान्वित करने की घोषणा की। विश्व विकलांग दिवस पर मंगलवार को एक संदेश में हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकलांगों के कल्याणार्थ अनेक परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 47 करोड़ रुपये की राशि व्यय कर रही है।

18 वर्ष तक लागू होगी योजना

उन्होंने कहा कि स्कूल जाने में असमर्थ 18 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों को सरकार ने प्रति माह 300 रुपए की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। यह योजना चालू वित्त वर्ष के दौरान क्रियान्वित की जाएगी। इसके अलावा ‘केयर गिवर्स का विस्तार’ नामक एक नई योजना शुरू की जा रही है। चालू वित्त वर्ष के दौरान इस योजना के क्रियान्वयन के लिए हरियाणा सरकार के हिस्से के रूप में चार लाख रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि विकलांगों के लिए राष्ट्रीय न्यास के तहत स्थानीय स्तर पर समितियों को धन उपलब्ध करवाने की एक अन्य नई योजना भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए निरमाया नामक एक बीमा योजना शुरू करने की भी योजना है।

इस योजना के अंतर्गत ऐसे विकलांगों, जिनके परिजन चंडीगढ़, अभिभावक या परिवार की मासिक आय 15000 रुपये से कम है, का नि:शुल्क बीमा किया जाएगा। उधर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री करतार देवी ने कहा कि वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान विकलांगों के कल्याण के लिए ऐसी योजनाओं के क्रियान्वयन पर 60.02 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: