Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

जज नहीं बन पाया, वकील ने दी जान

गुड़गांव मजिस्ट्रेट नहीं बन पाया तो एक वकील इतना डिप्रेशन में पहुंच गया कि उसने सोमवार की रात अपने-आपको फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वह मजिस्ट्रेट बनना चाहता था और इसमें उसको सफलता नहीं मिल रही थी। वह इसी के कारण मानसिक रूप से परेशान था।

पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का नाम शैलेन्द्र पुत्र अमरनाथ है और वह अशोक विहार में अपने परिवार के साथ रह रहा था। 25 वर्षीय अविवाहित एडवोकेट शैलेन्द्र गुड़गांव कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। जानकारी के मुताबिक शैलेन्द्र मजिस्ट्रेट बनना चाहता था। बताया जाता है कि उसने ज्यूडिशियरी की परीक्षा भी दी थी, जिसमें उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहने लग गया था।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को पूरा परिवार जब सो गया था तो शैलेन्द्र ने मौका देखकर अपने-आपको फांसी लगा ली। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह तब मिली जब वे शैलेन्द्र के कमरे में उसे जगाने के उद्देश्य से पहुंचे। वहां शैलेन्द्र को फंदे से लटका देखकर पूरा परिवार सदमे में डूब गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: