Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

एनडीए,नेवल एकेडमी का परिणाम घोषित

नई दिल्ली. संघ लोकसेवा आयोग ने लिखित परीक्षा तथा एसएसबी द्वारा लिए गए इंटरव्यू के आधार पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की थल, जल व वायु सेना शाखाओं तथा नौसेना अकादमी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है।

संघ लोकसेवा आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुछ परीक्षार्थियों का चयन तीनों शाखाओं की सूची में है। ऐसे लोगों की संख्या 183 है। कुल रिक्तियां 335 हैं। इस परिणाम में मेडिकल जांच परीक्षा के अंक शामिल नहीं हैं। रोल नंबर 041824, 115290 तथा 171429 के परिणाम रोक लिए गए है।

अधिक विवरण संघ लोक सेवा के कार्यालय में सी गेट के पास स्थित काउंटर से व्यक्तिगत रूप से अथवा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच फोन नंबर 011-23385271, 23381125 पर संपर्क कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: