Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

हाईवे पर हादसे में युवक मरा

पंचकूला नेशनल हाईवे पर चंडीमंदिर स्थित साकेत अस्पताल के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। पुलिस के अनुसार तेल से भरा हुआ यह ट्रक अंबाला से कालका की ओर जा रहा था। हादसे में रायपुररानी के एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वे पिंजौर स्थित अपने दोस्त की बहन की शादी से लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।

उधर हादसे के बाद काफी समय हाईवे पर जाम की स्थिति रही। इससे पहले घायल अवस्था में दोनों युवकों को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज (२५) को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक योगेश (२४) को पीजीआई रेफर कर दिया गया। दोनों युवक पिंजौर स्थित एक दोस्त लवली की बहन की शादी में शरीक होने के लिए मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे घर से निकले थे।

मोटरसाइकिल मनोज चला रहा था और उसका दोस्त योगेश पीछे बैठा था। पिंजौर से वापसी के दौरान जैसे ही वे साकेत अस्पताल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने पर मनोज और योगेश सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

योगेश गांव टिब्बी माजरा के एक्स सरपंच श्रवण सिंह का बेटा है। वह एलएलबी का विद्यार्थी है। वहीं, मनोज पास के ही गांव रत्ता टिब्बा का रहने वाला था। कुछ दिनों पहले ही उसने सरकारी नौकरी छोड़ी थी और इन दिनों वह घर पर ही रह रहा था। मनोज के पिता ओम प्रकाश बस में कंडक्टर हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: