|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ विदेश में बसे अनिवासी भारतीयों की जायदाद का ख्याल रखने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल की है। मंगलवार को मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार जिन गांवों के बीस से अधिक परिवार विदेश में रहते हैं, वहां उनके परिजनों में से ही नंबरदार लगाए जाएंगे। कैबिनेट ने इसके लिए पंजाब लैंड रेवेन्यू रूल्ज 1909 में संशोधन की अनुमति दे दी है। ये नंबरदार एनआरआईज और उनकी जायदाद का पूरा डाटा रखेंगे। वह जायदाद संबंधी रिकार्ड, संभाल और अपडेट करने के लिए संबंधित हलका पटवारियों की सहायता भी करेंगे।
सरकार ने डिप्टी डायरेक्टर, सीएमओ, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट्स, संयुक्त व अतिरिक्त निदेशक और डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज के पद पर कार्यरत 39 डॉक्टर्स को नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस देने को भी मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने पंजाब एडवोकेट्स वेलफेयर फंड एक्ट 2002 में संशोधन करते हुए वकालतनामा की फीस छह रुपए से बढ़ाकर आठ रुपए कर दी। शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी बेटी गुरचरन कौर को स्वतंत्रता सैनिक सम्मान के तौर पर मिल रही पेंशन तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार कर दी गई है। मंत्रिमंडल ने स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं और उनकी बेरोजगार अविवाहित बेटियों को इंडोर मेडिकल सुविधा देने को भी मंजूरी दी।
आवास नीति पर सब कमेटी गठित
पंजाब की आवास नीति के बारे में कैबिनेट की बैठक में फैसला नहीं लिया जा सका। नीति पर चर्चा के लिए सब कमेटी गठित करने का फैसला किया गया। कमेटी मुख्यमंत्री बनाएंगे। विधायकों और मुख्य संसदीय सचिवों के लिए नई गाड़ियां खरीदने को सरकार ने मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने नेशनल सिक्योरिटीज एडं डिपॉजिटरी लि. (एनएसडीएल), एसबीआई, पेंशन फंड प्राइवेट लि., यूटीआई रिटायरमंेट सॉल्यूशन लि., एलआईसी पेंशन फंड्ज लि., बैंक आफ इंडिया और न्यू पेंशन ट्रस्ट को सेवाएं देने वाली एजेंसियों के रूप में समझौता करने को भी मंजूरी दे दी जो केंद्र की पेंशन फंड रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा स्वीकृत या भाविष्य में मंजूर की जाने वाली हैं।
पंजाब की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रमुख वित्त सचिव को ‘अधिकृत किया गया। यह स्कीम एक जनवरी २क्क्४ के बाद हथियारबंद सुरक्षा बलों को छोड़ कर केन्द्र के सभी कर्मचारियों पर लागू की गई है। इससे पहले मीटिंग शुरू होते ही मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह और कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के पिता जगदीश सूद के निधन पर शोक जताया। मुबंई में आतंकी हमले की भी निंदा की गई।