Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

कुबेर जहाज ने खोली पोल

मुंबई नौसेना ने उस कुबेर जहाज को गुजरात के समुद्री इलाके में ढूंढ़ निकाला है जिससे हमला करने आतंकी मुंबई पहुंचे थे। जहाज से मेड इन पाकिस्तान मार्क की कई चीजें मिली हैं। इसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। मंगलवार सुबह चार दर्जन पुलिस अधिकारियों की टीम ने भाऊ का धक्का बंदरगाह लाए गए इस जहाज की तलाशी ली। इनमें बम निरोधक दस्ते, फोरेंसिक व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम थी।

ऐसे पोल खुली:

जहाज से टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, वॉशिंग ब्रश, डिटर्जेंट पावडर, फ्रूट पैकेट, पेप्सी की बोतलें, आरडीएक्स व अमोनियम नाइट्रेट, नक्शे मिले हैं। ज्यादातर पर मेड इन पाकिस्तान दर्ज है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार जहाज पर ही अमोनियम नाइट्रेट और आरडीएक्स को मिलाकर बम बनाये गये थे।

जहाज में जीपीआरएस फिट था और नक्शे सहित कई चीजें बरामद हुई हैं। आतंकवादियों के हैंड ग्रेनेड चीन के बने थे। माना जा रहा है कि आतंकियों को विस्फोटक व हथियार पाक सेना ने ही मुहैया कराया होगा। क्योंकि पाकिस्तानी सेना चीन के बने हथियारों का ही इस्तेमाल करते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: