Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

2011 विश्व कप को कोई खतरा नहीं: पवार

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिष आईसीसी के अध्यक्ष निर्वाचित शरद पवार ने कहा है कि मुंबई पर हाल के आतंकी हमलों के कारण भारतीय उपमहाद्वीप में 2011 में होने वाले विश्व कप को कोई खतरा नहीं है। पवार ने कहा विश्व कप के लिए अभी समय है और मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार इस संबंध में सही कदम उठाएगी।

केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पवार ने कहा कि मुंबई पर हमलों के बाद सुरक्षा उपाय और कड़े कर दिए जाएंगे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने कहा निकट भविष्य में आप एक बिल्कुल अलग ही स्थिति देखेंगे जहां सभी एहतियातन कदम उठाए जाएंगे और कोई भी फिर इस तरह का दुस्साहस नहीं कर पाएगा।

पवार 2010 में आईसीसी के अध्यक्ष पद का भार संभालेंगे। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष हैं। भारत 2011 में पाकिस्तान श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ संयुक्त रूप से विश्व कप का आयोजन कर रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: