Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

टॉप-10 मेंसहवाग व भज्जी

दुबई. भारत के टेस्ट ओपनर वीरेंद्र सहवाग आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दसवें क्रम पर यथावत हैं। भारत के ही ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी गेंदबाजी में सातवां स्थान बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की है।

बल्लेबाजी में सहवाग ही एकमात्र भारतीय हैं जो टॉप -10 में शामिल हैं। इनके अलावा वीवीएस लक्ष्मण 14 वें, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर 17 वें व गौतम गंभीर 18 वें क्रम पर हैं। गेंदबाजी में भारत के जहीर खान 20 वां स्थान पाने में सफल रहे हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह की टेस्ट रैंकिंग इसप्रकार है-

टॉप-10 (बल्लेबाजी)
1. एस.चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज-890 अंक), 2. कुमार संगकारा (श्रीलंका-886 अंक), 3. मो.यूसुफ (पाकिस्तान-880), 4. माइक हसी( ऑस्ट्रेलिया-855), 5. महेला जयवर्धने (श्रीलंका 837), 6. केविन पीटरसन (इंग्लैंड-829), 7. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया-806), 8.यूनुस खान (पाकिस्तान-799), 9. ग्रीम स्मिथ (द.अफ्रीका-772), 10. वीरेंद्र सहवाग (भारत-765)।

टॉप-10 (गेंदबाजी)
1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका-895), 2. डीडब्ल्यू स्टेइन (द.अफ्रीका-816), 3. स्टुअर्ट क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया-806), 4. मखाना नतिनी (द.अफ्रीका-797), 5. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया-744), 6. साइडबॉटम (इंग्लैंड-738), 7.हरभजन सिंह (भारत-688), 8. चामिंडा वास (श्रीलंका-684), 9 . शोएब अख्तर (पाकिस्तान-684), 10. मिशेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया-684)।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: