Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

अभी काफी सुधार की गुंजाइश: पोंटिंग

एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से क्रिकेट टेस्ट सीरीज जीतने के बावजूद अभी भी उनकी टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार की काफी जरूरत है। पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी अपने श्रेष्ठ से कोसों दूर है।

उन्होंने कहा ‘न्यूजीलैंड की टीम पहले की तुलना में कमजोर है। ऐसे में हमें अभी लंबी यात्रा तय करनी है। अगर हमें दुनिया की नंबर एक टीम बने रहना है तो इसके लिए हमें काफी कड़ी मेहनत करनी होगी।’उन्होंने कहा ‘हमें अपने आदर्श के अनुसार खेलना होगा। मैंने अपने खिलाड़ियों से बातचीत की है और मुझे पता है कि उनमें अच्छा प्रदर्शन करने की अभी काफी ललक है।’

न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अभी ऑस्ट्रेलियाई १७ दिसंबर से वाका में शुरू हो रहे पहले टेस्ट पर अपनी नजरें टिकाए हुए है जिसमें ऑलराउंडर शेन वाटसन को वापसी का मौका दिया जा सकता है।

पोंटिंग ने कहा ‘मुझे नहीं लगता कि हमें अपनी टीम में कोई अन्य विशेषज्ञ तेज गेंदबाज की जरूरत है। हमें तो एक ऑलराउंडर चाहिए।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: