|
Sports
Other Sports Other Sports पेरिस.
चैंपियंस लीग और प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुर्तगाल केविंगर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर घोषित किया गया है। फ्रांसीसी मैग्जीन फ्रांस फुटबॉल ने दुनिया भर के ९६ पत्रकारों के बीच मतदान के बाद रोनाल्डो को गोल्डन बॉल अवार्ड का विजेता घोषित किया।
रोनाल्डो ने इस अवार्ड की दौड़ में बाíसलोना के फॉरवर्ड लियोनेल मैसी को दूसरे और लिवरपूल के स्ट्राइकर फर्र्नाडो टोरेस को तीसरे नंबर पर पछाड़ा। रोनाल्डो को 446 अंक मिले, जबकि मैसी 281 अंक पा सके। टोरेस को 179 अंक मिले। पुर्तगाल के स्टार रोनाल्डो पिछले साल 277 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और ब्राजील के काका ने 444 अंक लेकर बाजी मारी थी। काका को इस बार केवल 31 अंक मिल सके और वे आठवें नंबर पर रहे।
पिछले सत्र में अपने क्लब की ओर से 42 गोल करने वाले 23 वर्षीय रोनाल्डो यह अवार्ड पाने वाले मैनचेस्टर यूनाइटेड के चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले डेनिस ला (1964), बॉबी चार्लटन (1966) और जॉर्ज बेस्ट (1968) यह सम्मान पा चुके हैं। इस सत्र से पहले रियल मैड्रिड में जाने की अटकलों के बीच रोनाल्डो ने अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था। इससे उनका दावा कमजोर हो गया था, लेकिन वे सितंबर में वापसी करने के बाद से 11 लीग मैचों में आठ गोल कर चुके हैं। वे लुइस फिगो (2000) के बाद यह सम्मान पाने वाले पुर्तगाल के पहले खिलाड़ी हैं।
23 वर्षीय रोनाल्डो के लिए इस साल का यह चौथा महत्वपूर्ण अवार्ड है। अक्टूबर में उन्हें फीफा वल्र्ड प्लेयर ऑफ द ईयर की ट्रॉफी मिली थी, जबकि उसके बाद वे प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन और फुटबॉल राइटर्स अवार्ड पा चुके हैं।
‘बचपन में सपना देखा था’
अवार्ड जीतने की खुशी व्यक्त करते हुए रोनाल्डो ने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। मैंने इस अवार्ड को जीतने का सपना बचपन में देखा था। मैं अगले साल इसे फिर जीतना चाहूंगा।
पिछले आठ विजेता
2007-काका, 2006-फेबियो कैनावारो, 2005-रोनाल्डिन्हो, 2004-आंद्रेई शेवशेंको, 2003-पावेल नेदवेद, 2002-रोनाल्डो, 2001-माइकल ओवेन, 2000-लुइस फिगो।