Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

जेट ने वेतन कटौती अपनाने को कहा

नई दिल्ली. वित्तीय संकट से घिरी प्रमुख निजी एयरलाइन जेट एयरवेज ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों से वेतन कटौती अपनाने को कहा है। यह कटौती अगले १२ महीनों में की जाएगी।

अधिक आय वालों का वेतन घटेगा : कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि उन कर्मचारियों का वेतन घटाने की बात की जा रही है, जिन्हें ७५,क्क्क् रुपए प्रति माह से अधिक वेतन मिल रहा है। इसमें पायलट व अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

पायलटों पर सर्वाधिक गाज : कंपनी अपने पायलटों के वेतन के साथ-साथ उनको मिलने वाला भत्ता भी तर्कसंगत बनाने की तैयारी कर रही है। इस उपाय से इनका वेतन दूसरे कर्मचारियों के समकक्ष पहुंच जाएगा, जबकि अभी तक यह दूसरों से कहीं अधिक वेतन पा रहे थे।

शीर्ष प्रबंधन की स्वीकारोक्ति : कंपनी के शीर्ष प्रबंधकीय अधिकारी इस माह की शुरुआत में ही अपने वेतन में २५ फीसदी कटौती कराने की स्वैच्छिक स्वीकारोक्ति प्रदान कर चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: