Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

धरोहरों के संरक्षण के लिए विशेष आयोग जल्द

नई दिल्ली. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी ने कहा है कि देश की हजारों धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार विशेष आयोग का गठन करेगी। इसके लिए शीघ्र ही एक विधेयक लाया जाएगा। वे मंगलवार को तीन दिवसीय एशियाई क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से चर्चा कर रही थी।

उन्होंने कहा कि देश के 70 हजार से अधिक प्राचीन स्मारकों में से मात्र 6700 का ही सरंक्षण हो पा रहा है। शेष स्मारकों के संरक्षण के लिए शीघ्र ही विशेष आयोग की स्थापना की जाएगी। सरंक्षण के लिए करीब 500 करोड़ की एक योजना पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संरक्षण का काम जनभागीदारी से ही संभव है। धरोहरों के बेहतर रखरखाव के लिए आईआईटी व आईआईएम की तर्ज पर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ऑर्ट एवं कल्चर सेंटर स्थापित किए जाने का भी प्रस्ताव है।

मुंबई हमले का पर्यटन पर असर : केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने स्वीकार किया कि मुंबई हमले से देश के पर्यटन पर प्रतिकूल असर हुआ है। मुंबई के घावों को भरने में वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और पर्यटकों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए हम विशेष प्रयास करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: