Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

एसबीआई करेगा 4,280 नए कर्मचारियों की भर्ती

नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े कर्ज प्रदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को कहा कि वह अपने सहयोगी बैंकों में 4280 कर्मचारियों को नियुक्त करने की तैयारी कर रहा है। यह नियुक्तियां क्लर्क ग्रेड में होने की संभावना है।

नियुक्ति की वृहद योजना : अभी कुछ हफ्तों पहले ही स्टेट बैंक ने इस वित्त वर्ष में 25,000 लोग भर्ती करने की घोषणा की थी। एसबीआई के चेयरमैन ओपी भट्ट ने बताया था कि वे 20,000 क्लर्क और सुपरवाइजर श्रेणी में 5,000 लोग भर्ती करेंगे।

पिछले वर्ष भी की थी घोषणा : वर्ष 2007 में एसबीआई ने अपने लिए व अपनी सहयोगी बैंकों में करीब १क्,क्क्क् लोग भर्ती करने की घोषणा की थी।

आईडीबीआई में भी भर्ती : सरकारी बैंक आईडीबीआई भी अपने रिटेल बैंकिंग कारोबार में करीब 650 लोगों को नौकरी देने की घोषणा कर चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: