Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

नए वित्त मंत्री की घोषणा शीघ्र

नई दिल्ली. दस दिसंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र से पहले नए वित्तमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है। नए वित्तमंत्री के लिए प्रधानमंत्री के पूर्व आर्थिक सलाहकार सी. रंगराजन, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया व केंद्रीय वाणिज्य व ऊर्जा राज्यमंत्री जयराम रमेश के नाम पर चर्चा चल रही है।

रंगराजन पर सहमति संभव
राजनीतिक हलकों से मिली जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री पर के लिए रंगराजन के नाम पर सहमति बन सकती है।

ऐसा क्यों?
>> सत्ता के गलियारे में एक पक्ष चाहता है कि ऐसे व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त किया जाए जो आर्थिक मामलों का विशेषज्ञ होने के साथ-साथ सिर्फ इसी दिशा में ध्यान केंद्रित कर सके। रमेश व अहलूवालिया पहले से महत्वपूर्ण पदों पर हैं। उन्हें नियुक्त किया जाता है तो उन पर भार बढ़ेगा व कार्य प्रभावित हो सकता है।
>> दिसंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र में केंद्र सरकार बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाने जैसे वित्तीय प्रस्ताव पास कराना चाहेगी। इसके अलावा वैश्विक मंदी के इस दौर में वित्त मंत्रालय को रोजाना फैसले करने पड़ रहे हैं। ऐसे में एक फुल टाइम वित्त मंत्री की जरूरत है।
>> मोंटेक सिंह अहलूवालिया को वित्तमंत्री बनाया जाता है तो केंद्र सरकार को तुरंत योजना आयोग के लिए नया उपाध्यक्ष खोजना पड़ेगा।
>> रंगराजन और प्रधानमंत्री में पुराना तालमेल है। आर्थिक मोर्चे में दोनों की सोच एक सी है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना
संसद सत्र से पहले नए वित्तमंत्री की तलाश के साथ सरकार को नया ऊर्जा मंत्री भी खोजना पड़ सकता है, क्योंकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए सुशील कुमार शिंदे के नाम पर चर्चा चल रही है। नए ऊर्जा मंत्री के तौर पर जयराम रमेश के नाम पर विचार हो सकता है। वे अभी इसी मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमलाल मुमरू को भी केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: