|
भोपाल. सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एयर इंडिया ने मंगलवार से अपनी सभी घरेलू उड़ानों पर ईंधन सरचार्ज में 400 रुपए की कटौती कर दी है। इस कटौती के साथ ही एयर इंडिया ने सात दिन और चौदह दिन पूर्व बुकिंग कराने पर किराए में छूट दी है। एयर इंडिया ने मंगलवार से 750 कि लो मीटर तक फ्यूल सरचार्ज 2350 से घटाकर 1950 रुपए कर दिया है।
कंपनी भोपाल, दिल्ली, मुंबई एवं इंदौर तक अपनी सेवाएं दे रही है। ये शहर 750 किलोमीटर की परिधि में आने के कारण राजधानी के यात्रियांे को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मुंबई जाने वाले यात्री से सात दिन पहले बुकिंग पर ३२७५ और १४ दिन पहले बुकिंग पर २९७५ रुपए तथा दिल्ली के लिए सात दिन पहले बुकिंग पर ३६७५ और १४ दिन पहले बुकिंग पर २९७५ रुपए लिए जाएंगे।