Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

भोपाल गैस त्रासदीः होगा गम-गुस्से का इजहार

भोपाल. सुबह 11 बजे: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा इतवारा में यूनियन कार्बाइड के तत्कालीन अध्यक्ष वारेन एंडरसन का पुतला दहन।
आटो यूनियन जाहिद गौरी फेंस क्लब द्वारा गैस पीड़ितों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन। भाजपा असंगठित कामगार प्रकोष्ठ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
दोपहर 12 बजे: लिली टॉकीज स्थित नीलम पार्क से गैस पीड़ित निराश्रित पेंशन भोगी संघर्ष मोर्चा की रैली।
दोपहर 12.30 बजे: जहरीला गैस कांड संघर्ष मोर्चा द्वारा टीटी नगर स्थित सेंटर पाइंट में श्रद्धांजलि सभा व पुतला दहन।
शाम 5 बजे: पीएंडटी चौराहा स्थित मप्र हिंदी साहित्य सम्मेलन भवन में श्री मित्र कला संगम द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
शाम छह बजे: माता मंदिर स्थित प्रोटेस्टेंट चर्च में ईसाई महासंघ की भोपाल जिला इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
मप्र कांग्रेस कमेटी पिपलानी ब्लॉक द्वारा पिपलानी चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। भेल जागरूक कर्मचारी संघ आनंद नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेगा। गोविंदपुरा के वार्ड 58 में क्षेत्रीय पार्षद महेश मालवीय के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा होगी।

मौन जुलूस निकलेगा
गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन द्वारा यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क में सुबह 11 बजे एक सभा आयोजित की जाएगी। संगठन के अब्दुल जब्बार ने बताया कि सभा में प्रदेश के कई प्रमुख संगठन शामिल होंगे। उसके बाद एक मौन जुलूस निकाला जाएगा, जुलूस में वारेन एंडरसन का 10 फीट का पुतला रहेगा। जुलूस हमीदिया रोड होते हुए भोपाल टॉकीज के पास स्थित कब्रिस्तान पहुंचेगा, जहां गैस त्रासदी में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। भाकपा द्वारा बुधवार को इतवारा में वारेन एंडरसन का पुतला दहन किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा
भोपाल जिला शहर युवक कांग्रेस द्वारा मंगलवार को काजीकैंप क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भोपाल गैस त्रासदी के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
संभावना ट्रस्ट द्वारा न्यू मार्केट चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर गैस त्रासदी के हताहतों को श्रद्धांजलि दी गई। ट्रस्ट द्वारा मुल्ला-रमूजी संस्कृति भवन में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आज समापन हो गया। ्रट्रस्ट द्वारा बुधवार को यूनियन कार्बाइड के समक्ष पोस्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

पुतला जलाकर जताया विरोध
शिवसेना द्वारा भवानी चौक क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में गैस हादसे के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बहुराष्ट्रीय कंपनी का पुतला दहन किया गया। साथ ही वारेन एंडरसन की गिरफ्तारी की मांग की गई।

संवेदना जताई
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान ने मिक गैस के दुष्प्रभाव से काल-कलवित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। गैस राहत मंत्री बाबूलाल गौर ने गैस त्रासदी में दिवंगत व्यक्ति के प्रति शोक व्यक्त करते हुए प्रभावितों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: