|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior टीकमगढ़. जतारा विधायक सुनील नायक की हत्या के आरोपी विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर और उनके भाई यशपाल सिंह के पृथ्वीपुर स्थित निवास पर पुलिस ने मंगलवार की शाम छापा मारा। छापामार कार्रवाई में पुलिस ने 7 अवैध रायफल, एक एयरगन, 4 कट्टे, एक डेटोनेटर, 51 जिंदा कारतूस और 6 वाहन बरामद किए हैं।
इस बीच पुलिस ने सोमवार को यशपाल सिंह राठौर को रिमांड पर लेने के बाद कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में यशपाल ने अपने घर में एक कट्टा और दो वाहन होने की जानकारी दी। यशपाल की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक कट्टा और वाहन जब्त किया। इन वाहनों पर कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह राठौर के चुनाव प्रचार संबंधी स्वीकृति पत्र चस्पा हैं।
एसपी सुशांत कुमार सक्सेना ने बताया कि यशपाल की निशानदेही के अलावा पुलिस ने बृजेंद्र सिंह और यशपाल सिंह के घरों की तलाशी ली। तलाशी में बृजेंद्र सिंह के घर के पीछे कचरे के ढेर में छिपाई गई 7 अवैध रायफल, 51 जिंदा कारतूस और एक एयरगन बरामद की गई।
इनमें 315 और 12 बोर की विदेशी रायफलें शामिल हैं। इसी प्रकार यशपाल के घर की तलाशी में पुलिस को 3 कट्टा और एक डिटोनेटर बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी अवैध हथियार जब्त कर लिए हैं। एसपी ने बताया कि अब तक आरोपियों के 6 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। इनमें इंडिका, इंडीवर, सफारी और स्विफ्ट कारें शामिल हैं।