Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

न प्रधानमंत्री की भाषा ठीक, न ही वसुंधरा की: वेंकैया

जयपुर. प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह द्वारा हनुमानगढ़ में राज्य सरकार के लिए नालायक शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस से माफी की मांग कर रही भाजपा मंगलवार को इसी मुद्दे पर बैकफुट पर दिखी।

भाजपा की ओर से जारी मुख्यमंत्री के विज्ञापन में भी इसी नालायक शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस के लिए किया गया था। प्रदेश के चुनाव प्रभारी वेंकैया नायडू ने मंगलवार को स्वीकार किया कि न तो प्रधानमंत्री की भाषा ठीक थी और न ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की। उन्होंने भाजपा के विज्ञापन में लिखे गए नालायक शब्द को एक्शन का रिएक्शन बताते हुए पत्रकारों से कहा कि वे इसे अच्छा नहीं मानते। उन्होंने कांग्रेस की ओर से वसुंधरा राजे पर व्यक्तिगत हमले की भी आलोचना की।

अखबारों में मंगलवार को गोलीकांडों के बारे में जारी विज्ञापन पर आपत्ति करते हुए नायडू ने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है और स्तरहीनता का परिचायक है। भाजपा ने इस बारे में चुनाव आयोग को आपत्ति भी दर्ज कराई है। इस बीच, राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किरोड़ीसिंह बैसला ने मीडिया के माध्यम से समाज से भाजपा को वोट देने की अपील की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: