Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

प्रदेश की सीमाएं सील, 200 कंपनियां पहुंचीं

जयपुर. राज्य में गुरुवार को होने वाले 13वीं विधानसभा चुनावों के लिए इस बार केंद्र सरकार ने दो सौ कंपनियां अर्धसैनिक बलों की दी हैं। इनकी तैनाती मंगलवार से शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य की सीमाओं को शाम से सील कर दिया है और बाहर से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) कन्हैयालाल ने बताया कि केंद्र से अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं।

लोगों में विश्वास व निर्भीकता बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं और वे अधिकाधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसको ध्यान में रखकर पहले से समाजकंटकों के खिलाफ राज्य में कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। इसके परिणाम सामने भी आए हैं और अब तक हुई चुनावी सभाओं बड़ी गडबड़ी नहीं हुर्ह है। केंद्र ने 12वीं विधानसभा चुनाव से इस बार दुगनी फोर्स गत दिनों हुए आंदोलन व बूथ कब्जों को देखते हुए दी है।

प्रदेश की सीमाओं से लगते क्षेत्रों में 10 किलोमीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगा दी गई है, जो चुनाव संपन्न होने तक जारी रहेगी। दूसरे राज्यों से लगती सीमाओं के करीब 150 स्थानों पर नाकाबंदी लगा दी है। राज्य में आने वाली रेलों व बसों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर हथियारबंद अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात की जाएंगी। चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

मतदान दल आज रवाना होंगे : विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान दल दो पारियों में रवाना होंगे। मतदान के लिए रेण्डमाइजेशन के आधार पर मतदान टोलियां बनाई गई हैं। जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों में 3708 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जामिया तुल हिदाया से प्रथम पारी में कोटपूतली, विराटनगर व जमवारामगढ़ के केन्द्रों, दूसरी पारी में आदर्श नगर व किशनपोल के दल जाएंगे। भवानी निकेतन स्कूल से पहली पारी में शाहपुरा, चौमूं, झोटवाड़ा व आमेर एवं दूसरी पारी में सिविल लाइन, हवामहल, विद्याधर नगर व बगरू के दल जाएंगे। चित्रकूट स्टेडियम से पहली पारी में दूदू व फुलेरा तथा दूसरी पारी में मालवीय नगर व सांगानेर विधानसभा क्षेत्रों के दल रवाना होंगे। लालकोठी सब्जी मंडी से पहली पारी में चाकसू तथा दूसरी पारी में बस्सी के दल जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: