|
इस्लामाबाद. मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से जो आतंकवादियों की मांग रखी थी, उसको पाक ने साफ मना कर दिया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने साफ तौर पर कहा है कि भारत को 20 आतंकवादी नहीं सौंपे जाएंगे। जरदारी ने भारत की मांग को साफतौर पर मना कर दिया है।
जरदारी ने कहा कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के दौरान जो आतंकवादी पकड़ा गया है वह पाकिस्तान का नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा अगर जांच के बाद पाकिस्तानी आतंकवादी का सबूत सामने आता है तो पाक सरकार इसके खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाही होगी वह अपने यहां(पाकिस्तान) करेगी। पाकिस्तान भारत द्वारा मांगे गए किसी भी आतंवादी को नहीं सौंपेने से साफ मना कर दिया है।
उन्होने कहा कि भारत द्वारा मांगे गए किसी भी आतंकवादी का हाथ मुंबई धमाकों में आता है तो उसके खिलाफ पाक कोर्ट में सुनवाई और पाकिस्तान में ही अपने हिसाब से सजा दी जाएगी लेकिन किसी आतंकवादी को सौंपा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि 26 नवंबर मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से 20 आतंकवादियों की मांग की थी। जिसे आज पाक ने साफ इनकार कर दिया है।