Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आठ केंद्रों पर पुनर्मतदान आज

रायपुर. विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत राज्य के आठ केंद्रों पर 3 दिसंबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इन केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुनर्मतदान चार जिलों के केंद्रों में कराया जा रहा है। इनमें दुर्ग और जशपुर जिले के केंद्रों में सुबह 8 से 5 बजे तक मतदान होगा। बस्तर और कांकेर जिले के केंद्रों में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान होगा।

जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के डंडाडीह और खुंटीटोली, दुर्ग जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के आमाबाहरा में पुनर्मतदान होगा। इसके अलावा बस्तर के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के भोगापाल, फरसगांव कसई और झाकड़ी केंद्र में, कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के छोटे बेठिया और आकमेठा केंद्र में पुनर्मतदान कराया जा रहा है।

आठों केंद्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों के हैं। कुनकुरी में 20 नवंबर को जबकि डौंडीलोहारा, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 14 नवंबर को मतदान हुआ था। कुनकुरी और डौंडीलोहारा विधानसभा के केंद्रों में मतदान सूची में गड़बड़ियों की वजह से पुनर्मतदान कराया जा रहा है। केशकाल विधानसभा के तीनों केंद्रों में फर्जी मतदान की वजह से पुनर्मतदान कराया जा रहा है। अंतागढ़ विधानसभा के केंद्रों में नक्सलियों की धमकी की वजह से कोई वोट डालने नहीं पहुंचा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: