Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

हथियार मिले 5 गिरफ्तार

ब्यावर. जवाजा पुलिस ने मंगलवार शाम को पातलाखेड़ा ग्राम स्थित एक होटल से हथियारों से लैस पांच युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से पुलिस ने एक रिवाल्वर व एक तमंचा सहित 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस को मुखबिर के जरिए यह सूचना मिली थी कि हथियारों से लैस पांच युवक पातलाखेड़ा स्थित गुमानसिंह की होटल पर बैठे हैं। पुलिस ने होटल पर बैठे कोट-किराणा निवासी गणोशसिंह, मुकुटसिंह, देलपन्ना (रायपुर) निवासी पुरषोत्तम सिंह, मालातों की बेर निवासी जसवंत सिंह तथा कानातों की बेर निवासी राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से पुलिस ने एक रिवाल्वर, एक देशी कट्टा और 6 कारतूस बरामद किए हैं।

शातिर अपराधी..
पुलिस की गिरफ्त में फंसे पांच लोग सेंदड़ा, पाली और रायपुर इलाके के शातिर अपराधी हैं। इनमें से मुकुट के खिलाफ हत्या के तीन मामलों सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुरुषोत्तम कुख्यात शराब तस्कर है। जवाजा थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे क्यों इलाके में आए थे। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: