Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

पाबंदी के बावजूद प्रचार!

अजमेर. चुनाव प्रचार का दौर थमने के के साथ ही मंगलवार शाम 5 बजे मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिये प्रचार पर भी पाबंदी लागू हो गई लेकिन एसएमएस आते-जाते रहे। एसएमएस का दौर नामांकन वापसी के दिन से ही शुरू हो गया था। प्रत्याशियों ने विभिन्न संगठनों-समाजों की भी इसमें मदद ली। एसएमएस में किसी ने प्रतिद्वंद्वी पार्टी या प्रत्याशी की कमजोरियां गिनाई तो किसी ने खुद की खूबियों का जिक्र करते हुए वोट मांगे।

इंटरनेट का उपयोग : बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक प्रशासन के बी शर्मा ने बताया कि प्रत्याशियों व पार्टियों ने निगम से एसएमएस के लिए कोई कांटेक्ट नहीं किया। संभवत: इंटरनेट के जरिये मोबाइल फोन पर मैसेज भेजे गए। यह प्रत्याशी और पार्टी, दोनों के लिए सस्ता साधन रहा। इससे एक ही समय में हजारों लोगों को एकसाथ मैसेज किए जा सकते हैं।

रिलायंस कम्यूनिकेशन के शाकिर खान के मुताबिक इस संबंध में रेट कन्फर्म करने तो कई लोग आए, लेकिन बुकिंग नहीं कराई। एयरटेल के एआरसी हेमंत चौधरी के मुताबिक आधिकारिक रूप से किसी पार्टी या प्रत्याशी ने एसएमएस सेवा का उपयोग नहीं किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: