Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

नफरी का टोटा, चौकी-थाने सूने

अजमेर. पुलिस-प्रशासन ने चुनाव कार्य तो शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का दावा किया है लेकिन थाने-चौकियों के हाल खराब हो गए हैं। पुलिसवाले चुनाव ड्यूटी पर हैं और पीछे ज्यादातर थाने-चौकी सूने हैं। कई चौकियों में सिर्फ एक-एक पुलिसकर्मी तैनात है। जेएलएन अस्पताल स्थित चौकी पर ताला लटक गया है।

जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्य के लिए लगभग 5 हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इनमें आरएसी और सेंट्रल पैरा मिल्रिटी फोर्स की ती-तीन कंपनियां शामिल हैं। आंध्रप्रदेश स्पेशल पुलिस के तीन सौ जवान अजमेर पहुंच चुके हैं।

संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर आरएएफ के दस-दस जवान तैनात रहेंगे। ऐसे इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। शहर के थानों में चार-पांच और चौकियों पर सिर्फ एक-एक पुलिसकर्मी तैनात है। शेष चुनाव ड्यूटी पर हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: