Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

आखिर झुक ही गए अच्युतानंद और मांगी माफी

तिरुवनंतपुरम. cm मुंबई आतंकी हमलों में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के परिजनों से केरल के मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन ने आखिरकार अपनी टिप्पणी के लिए बुधवार को खेद जताया। हालांकि विधानसभा में इस मुद्दे पर उनके माफी न मांगने पर विपक्ष के भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

अच्युतानंदन ने पत्रकारों से कहा, ‘मेरी कुछ टिप्पणियों के कारण संदीप के परिजनों को जो पीड़ा पहुंची है मैं उसके लिए गहरा दुख और खेद प्रकट करता हूं।’ गौरतलब है कि मेजर संदीप के पिता द्वारा मिलने से इनकार करने के बाद अच्युतानंदन ने कहा था, ‘अगर वह (मेजर) संदीप का घर नहीं होता तो, वहां कुत्ता भी न जाता।’

विस में हंगामा : इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी कांग्रेस-यूडीएफ ने मुख्यमंत्री से उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। मगर मुख्यमंत्री ने इस मांग को ठुकराते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और कांग्रेस व भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए इसे भुनाया। अच्युतानंदन के इस बयान के बाद कांग्रेस-यूडीएफ ने सदन में हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

स्थिति स्पष्ट करने के लिए मिले मीडिया से: सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आयोजित प्रेस क ांफ्रेंस में अच्युतानंदन ने दावा किया कि उन्होंने इस मुद्दे पर विधानसभा में ही खेद प्रकट कर दिया था, लेकिन विपक्ष इस मामले पर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कराकर इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए ही प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई है। हालांकि उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: