Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

पत्नी का साथ निभाने के लिए डॉक्टर ने की आत्महत्या

न्यूयॉर्क. सुसाइड पैक्ट के तहत पिछले महीने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूलने वाले भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। इस डॉक्टर की पत्नी कैंसर से पीड़ित थी। आत्महत्या की योजना बनाने के पहले इस दंपती ने अपनी वसीयत को पुन: बनवाकर आधी संपत्ति मद्रास विश्वविद्यालय और शेष नेचर कंजरवेंसीज साउथ फॉर्क/ शेल्टर आईलैंड चैप्टर केनाम कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट (रि.) डॉ. राजशेखर शाम (68) का शव मंगलवार को न्यूयॉर्क के फ्लॉवर हिल स्थित आवास में मिला। डॉक्टर ने माना था कि उसने कैंसर पीड़ित अपनी पत्नी लुसिला (69) की पिछले माह हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर को डॉ. शाम बाजू, गले और पेट पर चोट के निशान के साथ बेहोशी की अवस्था में मिला था।

बताया जाता है कि लुसिला ने चाकू घोंपकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन घाव पर्याप्त गहरा नहीं हुआ। तब डॉ. शाम ने खुद को चाकू मारने से पहले आत्महत्या करने में अपनी पत्नी की मदद की।

डॉ. शाम ने कोर्ट को बताया था कि लुसिला तब सिर्फ कुछ हफ्ते और जी पाती। ऐसे में उन्होंने सुसाइड पैक्ट किया कि वे एक-दूसरे के बिना जीवित नहीं रहेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: