Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

प्रधानमंत्री ने कहा, सतर्क रहे पुलिस

बेंगलुरू. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को बेंगलूर पुलिस से कहा है कि वह अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहे।

बेंगलुरू की एक दिनी यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने पुलिस कमिश्नर शंकर बीदरी से कहा, ‘आपकी जिम्मेदारियां काफी हैं और मुझे भरोसा है कि आप उन्हें निभाएंगे।’ उन्होंने ये विचार मुंबई पर हाल ही में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में जताए।

इससे पहले, सिंह येलांका एअरफोर्स स्टेशन पहुंचे। वहां उनका स्वागत कर्नाटक के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर, मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा तथा कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकाजरुन खड़गे व राज्य के कुछ कांग्रेसी नेताओं ने किया।

प्रधानमंत्री यहां मुख्यत: देश के प्रमुख वैज्ञानिक शोध संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने आए हैं। इस समारोह के तहत संस्थान ने साल भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: