|
मुंबई. मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को कुछ ही दिन बीते हैं कि आज एक बार फिर सीएसटी स्टेशन पर 8 किलो विस्फोटक वाला जिंदा बम बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार यह बम एक स्कूली बैग में रखा गया था।
जानकारी के अनुसार आज सीएसटी स्टेशन का दौरा करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख भी गए हुए थे, हांलाकि बम को समय रहते ही पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया नहीं तो आज एक बार फिर बड़ा हादसा हो सकता था।
गौरतलब है कि आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए महाराष्ट्र शासन ने मुंबई में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है।