|
News
International International वाशिंगटन. अमेरिकी बुश प्रशासन ने कहा है कि विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस की भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य मुंबई हमले की पृष्ठभूमि में भारत के साथ एकजुटता दिखाना है।
फॉगी बाटम स्थित विदेश मंत्रालय और व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने मुंबई हमले की जांच संबंधी रिपोर्टो पर टिप्पणी से इनकार करते हुए यह बात कही। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने कहा कि राइस मुंबई हमले को लेकर भारत सरकार और वहां के लोगों के प्रति संवेदना जताएंगी और एकजुटता प्रदर्शित करेंगी।
हरी झंडी देना हमारा काम नहीं : वुड ने निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान पर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया। ओबाना ने कहा था कि हर संप्रभु राष्ट्र को आतंकियों के खिलाफ रक्षा का अधिकार है। वुड ने कहा कि आतंकियों का पीछा कर उन्हें मारने के लिए हरी झंडी देना अमेरिका का काम नहीं है। अमेरिका राष्ट्रों को लाल या हरी झंडी नहीं देता।