|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
कलाकार तो कलाकार ही होता है। अभिनय की नैसर्गिक प्रतिभा की धनी विद्या बालन की अन्य खूबियां धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। कुछ ही दिन पहले पता चला था कि वह एक अच्छी संगीत जानकार भी हैं, तो हाल ही में उनसे जुड़ा यह नया रहस्य भी उजागर हुआ कि उनके भीतर एक शानदार मिमिक्री आर्टिस्ट भी मौजूद है। अपने अभिनय से इतर इन खूबियों का विद्या यूनिट से जुड़े सदस्यों के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल में लाती हैं।
बताते हैं कि विद्या के आई पॉड में चुनिंदा हिंदी फिल्मी गानों का एक बेहद रिच कलेक्शन है, जिसे वह शूटिंग पेकअप होने के बाद सुनती और सुनाती हैं। ऐसे ही एक दिन आई पॉड से संगीत सुनते वक्त यूनिट के किसी सदस्य ने उनसे कुछ और सुनाने की फरमाइश कर दी।
बस, इस तरह विद्या के अंदर छिपा मिमिक्री आर्टिस्ट बाहर आ गया। पूरी की पूरी यूनिट ने उनके साथ भरपूर आनंद लिया। सूत्र का कहना है कि विद्या का यह हुनर इस कदर बेदाग है कि वह चाहें तो इसे भी फुल टाइम प्रोफेशन बना सकती हैं।