Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

खुश हैं सोहा

मुंबई. अपने मासूम सौंदर्य और लाजवाब अभिनय क्षमता से दर्शकों को अपना मुरीद बनाने वाली सोहा अली खान इन दिनों काफी खुश हैं। उनकी खुशी का सबब है इरफान की पत्नी बनना। न, न, असल जिंदगी में नहीं, बल्कि रुपहले परदे पर फिल्म ‘दिल कबड्डी’ में वह इस किरदार में नजर आएंगी। अनिल शर्मा निर्देशित यह फिल्म रिश्तों की संवेदनशीलता को हल्के अंदाज में परदे पर प्रस्तुत करती है।

इस फिल्म के बारे में सोहा उत्साहित स्वर में बताती हैं, ‘फिल्म दो दंपतियों की कहानी है। एक हैं कोंकणा और राहुल बोस, जबकि दूसरे दंपती की भूमिका में मैं और इरफान खान हैं। मैं इरफान की पत्नी बनकर काफी खुश हूं, क्योंकि मैं उनकी अदाकारी की जबरदस्त कायल हूं। हालांकि इसके पहले मैं उनके साथ फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ में भी काम कर चुकी हूं, लेकिन उस फिल्म में स्क्रीन पर हमारे साथ के दृश्य नहीं थे।’

यह पूछने पर कि यह तो एक बेमेल जोड़ी है वह कहती हैं, ‘बिल्कुल अगर वह सौ वर्ष के हैं तो मैं तो अभी 12 वर्ष की हूं। इसके बावजूद फिल्म की कहानी के अनुसार वह मुझे और भी कम उम्र की लड़की के लिए छोड़ देते हैं।’ कह सकते हैं कि सोहा अब कुछ अलग करना चाहती हैं।

अब तक विभिन्न किरदार परदे पर निभा चुकीं सोहा को सबसे ज्यादा फिल्म ‘रंग दे बसंती’ अपने करीब नजर आती है। वैसा सोहा जिस तरह फिल्मों का चयन कर रही हैं, उसे देख लगता है कि आने वाले कुछ ही दिनों बाद उनकी पसंदीदा फिल्मों की फेहरिस्त लंबी हो जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • कैटरीना की अजब डबिंग की गजब परेशानी
  • रो पड़ीं सोहा
  • SATURDAY SPECIAL - सलमान पत्नी स्वीकारे तभी तो बहू बनेंगी कैटरीना
  • SATURDAY SPECIAL - कंगना नहीं कॅरियर जरूरी : अध्ययन
  • रेप नहीं किया, सब उसकी मर्जी से हुआ है
  • दीपिका को अफसोस है...
  • दूसरों के लिए चैरिटी से इंकार
  • घर बसाना चाहती हैं कैटरीना
  • बुराई अच्छी लगती है : अक्षय
  • दोस्ती की खातिर...
  • पेरिस में जेनेलिया का जलवा
  • अनिल के निशाने पर गोविंदा
  • साल की सबसे बड़ी फिल्म - KAMBAKKHT ISHQ
  • करीना बनेंगी पाकिस्तानी जासूस
  • अमृता सोनम के बीच इतनी नजदीकियां ? ? ?
  • दोस्ती की खातिर..
  • साजिद को झटका
  • लेटलतीफ अध्ययन !
  • रणवीर की अक्षय को टक्कर
  • सबसे चर्चित बॉलीवुड किस्से
  • मेरे जीवन में कोई और पुरुष नहीं: लारा
  • कंगना को चाहिए नाती-पोते !
  • शबाना का समर्पण
  •