|
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारतीय उपमहाद्वीप में २क्११ में होने वाले विश्व कप आयोजन को लेकर उठ रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए कहा है कि यह आयोजन पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही होगा।
आईसीसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह महज मीडिया की कोरी अटकलबाजियां हैं। उन्होंने बताया कि भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के क्रिकेट बोर्ड ने भी इस तरह की आशंकाओं को केवल अटकलबाजी ही करार दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2011में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी कर रहें हैं। उन्होंने कहा, विश्व कप आयोजन में अभी ढाई वर्ष का समय है।
इस समय इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। हम शानदार टूर्नामेंट आयोजन करने के बारे में सोच रहें हैं। गौरतलब है कि भारत की आíथक राजधानी मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपना भारत दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापस लौट गई। पाकिस्तान में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के कारण वहां कई विदेशी टीमें जाने से इनकार कर चुकी हैं।
इसीलिए वहां सितंबर में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को स्थगित करना पड़ा था। श्रीलंका में भी दो गुटों के बीच होने वाले संघर्ष के कारण मीडिया में ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि २क्११ का विश्वकप का आयोजन भारतीय उप महाद्वीप से छिन सकता है। हालांकि अब आईसीसी ने साफ कर दिया है कि ऐसा नहीं होगा। आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, निश्चित तौर पर सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा और सभी सदस्य देश इस बारे में बात कर रहें हैं।
हमें इस बात में कोई शक नहीं कि क्रिकेट दो देशों के बीच एक पूल का काम करता है। उन्होंने कहा, जब भारत 2004 में पाकिस्तान दौरे पर गया था तो इसका जबर्दस्त प्रभाव पड़ा था। उन्होंने इस बात से भी साफ इनकार किया कि अतिरिक्त सुरक्षा के कारण आíथक बोझ बढ़ेगा।